लोहरदगा, फरवरी 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के तेवरों और प्रधानमंत्री के वक्तव्य को लेकर लोहरदगा के कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस दिन संसद में महत्वपूर्ण बहस हो रही थी, उस दिन राहुल गांधी पूरी मजबूती और तथ्यों के साथ सरकार को आईना दिखा रहे थे, जबकि प्रधानमंत्री सदन में कायरता का परिचय देते नजर आए। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि राहुल गांधी उस दिन फायर थे और प्रधानमंत्री रणछोड़ दास की तरह कायर दिखाई दे रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री का भाषण देश और जनता की समस्याओं के समाधान पर केंद्रित नहीं था, बल्कि वह केवल राजनीतिक बयानबाज़ी तक सिमट कर रह गया। उन्होंने आगे कहा कि संसद में प्रधानमंत्री का भाषण होना चाहिए था, लेकिन उसमें न तो देश की ज्वलंत समस्याओं का हल था और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.