पटना, अप्रैल 6 -- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी बिहार के बेगूसराय जिले में कांग्रेस की 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में शामिल होंगे। बिहार दौरे से पहले राहुल गांधी ने एक नई मुहिम भी छेड़ दी है। राहुल गांधी ने युवाओं से अपील की है कि वो सफेद टी-शर्ट पहन कर बेगूसराय में आएं। राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर युवाओं से यह अपील की है। इस वीडियो में राहुल गांधी सफेद टी-शर्ट में नजर आ रहे हैंं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, 'बिहार के युवा साथियों, मैं 7 अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं, पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने। लक्ष्य है कि पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावना दिखे, उनका संघर्ष दिखे, उनका कष्ट दिखे।आप भी White T-Shirt पहन कर आइए, सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.