नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में भारतीय मूल के छात्रों को संबोधित किया। इस संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में हुए चुनावों को लेकर भारतीय चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल का यह वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा की तरफ से राहुल गांधी के इस बयान को भारत की संवैधानिक संस्था का अपमान बताया गया है। भाजपा प्रवक्ताओं ने गांधी पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह भारत में मतदाताओं का विश्वास नहीं जीत सके तो विदेशी धरती पर जाकर भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर भारत की संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा, "राहुल गांधी विदेश ...