मुंगेर, अगस्त 21 -- हेमजापुर,संवाद सूत्र। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगमन को लेकर महागठबंधन कार्यकर्ताओं में उमंग है। तैयारी जोर-शोर से चल रही है। स्वागत को लेकर जगह-जगह तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। मुंगेर जिले की सीमा बाहाचौकी से लेकर सिंघिया होते हुए विश्राम स्थल साफियासराय तक पूरे मार्ग को सजाया-संवारा जा रहा है। रंग-बिरंगे पोस्टर, बैनर लगाए जा रहे हैं। इधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। बुधवार को डीएम निखिल धनराज एवं एसपी सैयद इमरान मसूद ने नेशनल हाइवे का दौरा कर पूरे मार्ग की जानकारी ली। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन से जुड़े बिंदुओं पर विशेष रूप से समीक्षा की। महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हमलोग जुटे हैं। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.