रामगढ़, मई 1 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। केंद्र की मोदी सरकार ने जाति जनगणना कराने का निर्णय लिया है। इस पर कांग्रेस प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता शांतनु मिश्रा ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना का ऐतिहासिक निर्णय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संघर्षों का नतीजा है। लगातार सड़क से सदन तक कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में पिछड़े, दलित शोषित और वंचित वर्ग की आवाज बुलंद की थी। यह लड़ाई नेतृत्व और समानता की थी। यह फैसला आखिरकार केंद्र सरकार को लेना पड़ा। इसकी मांग हम लोग लंबे समय से कर रहे थे। यह आंकड़ों को इकट्ठा करने की बात नहीं थी प्रतिनिधित्व की भी लड़ाई थी। देश में रहने वाले हर व्यक्ति को उसके आबादी के अनुरूप उसका प्रतिनिधित्व मिले, उनका अधिकार मिले इसके प्रयास के लिए राहुल गांधी ने लंबा संघर्ष किया है। मैं राहुल गांधी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.