वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र बिक्रम सिंह की कोर्ट में गुरुवार को अमेरिका में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से सिख समुदाय पर की गई टिप्पणी मामले में दाखिल रिवीजन अर्जी पर सुनवाई हुई। इस मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी। पिछली तारीख पर पक्ष रखने के लिए राहुल गांधी को नोटिस भेजा गया था। कोर्ट ने इसे तामिला मानते हुए अगली सुनवाई की तिथि नियत कर दी। इसी कोर्ट में ब्राउन यूनिवर्सिटी में भगवान श्रीराम पर टिप्पणी के मामले में दाखिल निगरानी अर्जी पर भी सुनवाई हुई। इस मामले में भी अगली सुनवाई 16 मार्च को तय की गई है। निगरानीकर्ता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को वादी बनाया है। एडवोकेट हरीशंकर पांडेय ने कोर्ट में रिवीजन अर्जी दाखिल की थी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 21 अप्रैल क...