नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- बिहार में सरकार गठन की तैयारी है। इसी बीच जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने चुनाव में कांग्रेस की हार के तार सांसद राहुल गांधी की प्लानिंग से जोड़े हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने बिहार में समाजवादी नेता दिवंगत कर्पूरी ठाकुर की जन नायक की उपाधि हड़पने का प्रयास किया था, जिसके चलते उसे हार का सामना करना पड़ा। बिहार में 61 सीटों पर लड़ी कांग्रेस 6 पर जीत हासिल कर सकी थी। इकोनॉमिक टाइम्स से बातचीत में त्यागी ने कहा, 'राहुल और कांग्रेस ने खुलकर कर्पूरी ठाकुर के जन नायक की उपाधि को हड़पने की कोशिश की और चुनाव के नतीजों ने दिखा दिया कि बिहार के लोगों ने इस प्रयास को असफल कर दिया। सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए कर्पूरी ठाकुर को उनके करीब 50 सालों के कामों के लिए लोगों ने उन्हें जन नायक की उपाधि दी थी।...