वाराणसी, अप्रैल 16 -- वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यदुवेंद्र विक्रम सिंह की कोर्ट में मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ निगरानी अर्जी पर सुनवाई हुई। इस दौरान एक अन्य अधिवक्ता विवेकशंकर तिवारी ने भी पक्ष रखने के लिए वकालतनामा दाखिल किया। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए पांच मई की तिथि तय की है। पूर्व में भी एक अन्य अधिवक्ता की ओर से वकालतनामा लगाया गया है। पिछले वर्ष तिलमापुर के पूर्व प्रधान नागेश्वर मिश्र ने अधिवक्ता अलख नारायण राय के माध्यम से निचली अदालत में अर्जी देकर कहा था कि अमेरिका दौरे पर कांग्रेस सांसद ने राहुल गांधी ने सिखों पर जो बयान दिया था। उसका खालिस्तानी आतंकी समूह ने भी समर्थन किया। उनका आरोप है कि कांग्रेस सांसद के बयान से ऐसा लगता है कि वह देश में गृहयुद्ध भड़काना चाहते हों। बीते 28 नवंबर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.