पाकुड़, फरवरी 2 -- पाकुड़। हिटीराहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर प्रशासनिक व राजनीतिक पार्टी द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है। कार्यक्रम स्थल का पदाधिकारियों ने निरीक्षण भी किया। प्रदेश स्तर के नेता व कार्यकर्ता तैयारी का जायजा लेते रहे। राहुल गांधी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की टीम पूरी तरह एक्टिव मोड में है। जिला प्रशासन ने भी तैयारी का निरीक्षण गुरुवार को नसीपुर गांव में किया। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल व एसपी प्रभात कुमार ने कार्यक्रम स्थल नसीपुर एवं पत्थरघट्टा का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उपायुक्त ने सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जहां उनका कार्यक्रम निर्धारित है। राहुल गांधी के आगमन को लेकर उनके गुजरने वाले मार्गों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिया। मौके पर वि...