रांची, सितम्बर 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को राहुल गांधी का बढ़ता कद और देशभर में उनकी स्वीकार्यता रास नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि वे बार-बार अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा कहती है कि राहुल गांधी पार्टी को रसातल में ले जाएंगे, जबकि सच्चाई यह है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस न सिर्फ चुनाव जीतेगी, बल्कि देश के प्रधानमंत्री भी राहुल गांधी ही बनेंगे। आलोक दूबे ने कहा कि आज जनता भाजपा की नीतियों और जुमलों से परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, महिलाओं पर अत्याचार, संविधान पर खतरा और लोकतंत्र की दुर्दशा यह सब भाजपा के शासन का परिणाम है। राहुल गांधी जनता की आवाज बनकर इन मुद्दों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.