कन्नौज, जून 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पुराना सौरिख बस स्टॉप स्थित कार्यालय में राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और विधासभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस विचार मंच के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दुबे ने कहा मार्च, 2004 में राहुल गांधी की एंट्री भारतीय राजनीति में हुई। अपने पिता राजीव गांधी के अमेठी, उत्तर प्रदेश के निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़कर राहुल गांधी ने शानदार जीत हासिल की। उन्हें एक लाख से अधिक वोट मिले थे। पार्टी पुनर्गठन के दौरान, राहुल गांधी को 24 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। राहुल गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ और भारतीय युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी भी संभाली। 2009 के आम चुनाव...