हरिद्वार, जून 19 -- महानगर कांग्रेस ने गुरुवार को राहुल गांधी के जन्मदिन पर भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। इसके साथ ही लोगों को शरबत बांटा। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और मुरली मनोहर ने कहा कि राहुल गांधी ने निर्भीक रहकर वंचित और शोषित वर्ग की आवाज़ बुलंद की है। वह निरंतर जनहित के मुद्दों को उठाने का कार्य कर रहे हैं। पूर्व विधायक रामयश सिंह और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ न्याय की अलख जगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.