नई दिल्ली, फरवरी 20 -- दिल्ली में आयोजित किए जा रहे एआई समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि इस विरोध प्रदर्शन की साजिश राहुल गांधी के घर पर रची गई थी और यह कोई संयोग नहीं, बल्कि प्रयोग है। भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ''यह साजिश राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में, राहुल गांधी के निवास स्थान पर रची गई थी।'' संबित पात्रा ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया, उल्टी टी-शर्ट पहनकर अंदर प्रवेश किया और अंदर जाकर टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया। यह भारत के विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के कहने पर जो किया है, उसको लेकर हिंदुस्तान के युवा...