रांची, अगस्त 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में झारखंड कांग्रेस ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे लगभग डेढ़ सौ गाड़ियों का काफिला नवादा (बिहार) के लिए रवाना हुआ। गाड़ियों पर कांग्रेस का झंडा और वोटर अधिकार यात्रा का स्टिकर लगाकर कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें झारखंड आने का न्योता भी दिया। राहुल गांधी ने झारखंड कांग्रेस की इस भागीदारी की सराहना की और कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए मजबूती से लड़ने का संदेश दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश...