देवघर, फरवरी 2 -- देवघर, प्रतिनिधिनगर पुलिस ने कांग्रेस के एक नेता के शिकायत पर नगर थाना क्षेत्र के सरकारी बस पड़ाव के पास से चार युवकों को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार चारों युवकों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का फ्लेक्स फाड़ने का आरोप है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताते चलें कि 3 फरवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का देवघर आना तय है। इसको लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सड़क किनारे बैनर-पोस्टर, फ्लेक्स लगाया जा रहा है। उसी दौरान बैनर-पोस्टर लगाने वाले युवक बुधवार रात काम कर रहा था। उसी रास्ते से गुजर रहे एक कांग्रेस नेता ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी का पोस्टर उतार रहा था। उसे देख नेता ने मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने चार युवकों को पकड़कर था...