रांची, फरवरी 16 -- रांची। विशेष संवाददाताकांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में निचली अदालत के संज्ञान और चल रही कार्यवाही को रद्द करने के लिए राहुल गांधी ने याचिका दायर की है। शुक्रवार को राहुल गांधी की ओर से अपना लिखित पक्ष भी अदालत में पेश किया गया। इसके बाद जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। इस संबंध में भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने रांची कोर्ट में शिकायतवाद दायर किया है। इस पर संज्ञान लेते हुए रांची की निचली अदालत ने राहुल गांधी पर समन जारी किया था। इसके खिलाफ राहुल गांधी हाईकोर्ट गए हैं। शिकायतवाद में कहा गया है कि वर्ष 2018 में दिल्ली में कांग्रेस के अधिवेशन में राहुल गांधी ने अमि...