जयपुर, मार्च 7 -- राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां तेज पूरी हो गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान में धौलपुर के बाद अब बांसवाड़ा आएगी। यात्रा आज मध्य प्रदेश से बांसवाड़ा आएगी। बांसवाड़ा में राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा गुजरात में प्रवेश करेगी। यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी बांसवाड़ा पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बुधवार को दिल्ली से बांसवाड़ा पहुंचे। यहां जिले के सभी नेताओं की बैठक लेकर यात्रा और सभा की तैयारियों का जायजा लिया। कांग्रेस अपने वरिष्ठ आदिवासी नेता महेन्द्रजीत सिंह मालवीया के भाजपा में शामिल ह...