उन्नाव, अप्रैल 20 -- उन्नाव। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को हरदोई पुल शास्त्री प्रतिमा के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंका था। जिस पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुशवाहा ने नगर अध्यक्ष फेज फारूकी, कांग्रेसी नेता चन्द्र प्रकाश शुक्ला छुन्ना समेत तमाम कार्यकर्ताओं के साथ एसपी संबोधित ज्ञापन सीओ सिटी सोनम सिंह को देकर नाराजगी जाहिर की। कहा कि अरातकतत्वों द्वारा राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने व पुतला जलाने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कोतवाली प्रभारी पर भी राहुल गांधी के पुतले के साथ अमानवीय व्यवहार करने पर नाराजगी जाहिर की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.