औरंगाबाद, अगस्त 18 -- Rahul Gandhi Tejashwi Yadav Bihar Yatra: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार सुबह औरंगाबाद जिले के देव में प्रसिद्ध सूर्य मंदिर में दर्शन किए। उनके साथ बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। राहुल-तेजस्वी की एसआईआर के मुद्दे पर बिहार विधानसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही यात्रा का दूसरा दिन है। सोमवार को औरंगाबाद के कुटुंबा से शुरू होकर यह यात्रा रात में गयाजी पहुंचेगी। महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा सोमवार सुबह करीब 8:15 बजे कुटुंबा प्रखंड के बभंडीह खेल मैदान से शुरू हुई। इस यात्रा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के अलावा वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, आरजेडी सांसद अभय कुशवाहा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.