बलिया, मई 22 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। उप्र लेखपाल संघ के तहसील इकाई का चुनाव गुरुवार को हुआ। इसमें हरेंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिला चुनाव अधिकारी अंकिता पाण्डेय की निगरानी में हुए चुनाव में हरेंद्र कुमार सिंह ने राहुल वर्मा को 19 वोट से पराजित किया। हरेंद्र को 49 व राहुल को 30 वोट मिले। अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष खेदन राम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शशि मिश्रा, मंत्री धनंजय प्रसाद, उपमंत्री चंदन राम, कोषाध्यक्ष कमलेश वर्मा व आडिटर गरिमा सिंह निर्वाचित हुईं। जिला मंत्री मुन्ना राम ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह, रणजीत सिंह, अरूण सिंह, जितेन्द्र सिंह, मनीष गौतम, अखिलेश यादव, धीरज वर्मा, आशुतोष पाण्डेय, नवनीत खरवार, अमन तिवारी, ब्रजेश पाण्डेय, अमित राय, सौरभ पाण्डेय आदि थे।

हिं...