पटना, जून 18 -- कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर 25 हजार महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटने का निर्णय लिया है। विधायक प्रतिमा कुमारी दास, पूर्व विधायक अमिता भूषण, महिला प्रभारी प्रीति उपाध्याय ने बुधवार को सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रियदर्शिनी उड़ान प्रोजेक्ट के तहत यह काम होगा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान महिलाओं के न्याय, विशेषकर आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर प्रकाश डाला। कहा कि बिहार में अभी तक नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट जारी नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के सर्वे के अनुसार, बिहार में 80 फीसदी किशोरियों को सेनेटरी पैड नहीं मिलते हैं। 40,000 स्कूलों में से मात्र 350 स्कूलों में ही सेनेटरी पैड उपलब्ध हैं।

ह...