बिहारशरीफ, जून 5 -- राहुल आज आएंगे राजगीर, सम्मेलन की तैयारी पूरी अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में होगा कांग्रेस का संविधान सुरक्षा सम्मेलन बैनर-पोस्टर से पटा राजगीर, युवाओं ने निकाली बाइक रैली फोटो: राजगीर कांग्रेस-कांग्रेस के बैनर पोस्टर से पट गया राजगीर शहर। राजगीर, निज संवाददाता। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को राजगीर आएंगे। वे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कांग्रेस के संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन की तैयारी पूरी हो चुकी है। पूरा राजगीर शहर बैनर और पोस्टर से पट गया है। गुरुवार को युवाओं ने शहर में बाइक रैली निकाली और लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़े-बड़े नेता राजगीर पहुंच रहे हैं। दूर से आने वाले नेताओं के ठहरने की व्यवस्था विभिन्न हो...