प्रयागराज, अगस्त 6 -- राजापुर स्थित ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे पीड़ितों को खानपान के पैकेट बांटने गए सपा नेता संदीप यादव और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुधवार को तीखी नोकझोंक हुई। खानपान का सामान वितरित करने से रोकने के विरोध में सपा नेता धरने पर बैठ गए। उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विवाद बढ़ने पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। इस दौरान सपा नेता और पुलिस के बीच भी कहासुनी हुई। काफी देर तक हंगामा चला। सपा नेता ने बताया कि वह शिविर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री व खानपान के सामान बांटने गए थे। साथियों के साथ विद्यालय में पहुंचे तभी एडीएम और एसडीएम ने बाढ़ पीड़ितों तक जाने से रोक दिया। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों से कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में विद्या...