बिहारशरीफ, फरवरी 14 -- राहत : शेखपुरा होकर आनंद विहार तक चलेगी होली स्पेशल ट्रेन किऊल-गया रेलखंड पर शेखपुरा होते हुए 3 अन्य ट्रेनें भी चलेंगी होली के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों को मिलेगा फायदा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली पर्व को लेकर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शेखपुरा होकर चार होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन करने का निर्णय किया है। इससे न केवल त्योहार के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ से राहत मिलेगी, बल्कि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। स्टेशन प्रबंधक भागवत रविदास ने बताया कि ट्रेन संख्या 04070/04069 (शेखपुरा-आनंद विहार होली स्पेशल) 20 फरवरी से छह मार्च तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन बरबीघा, बिहारशरीफ और पटना होते हुए दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल तक जाएगी। इसके अलावा प...