प्रयागराज, अगस्त 23 -- प्रयागराज। प्रयागराज के कछारी इलाकों में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा टलने की संभावना है। कानपुर बैराज से गंगा में पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाए जाने की वजह से खतरा बढ़ रहा था। बैराज से अब पानी छोड़ने की मात्रा घटाई जा रही है। बैराज से शनिवार को गंगा में चार लाख 405 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बैराज से शुक्रवार को चार लाख 19 हजार और गुरुवार को चार लाख 21 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। बैराज से चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने की वजह से प्रयागराज के फाफामऊ और छतनाग में गंगा का जलस्तर धीमी गति से बढ़ रहा था। सिंचाई विभाग (बाढ़ प्रखंड) के कंट्रोल रूम के अनुसार शनिवार सुबह फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 79.31 मीटर, छतनाग में 78.79 मीटर रहा। नैनी में यमुनास का जलस्तर 79.26 मीटर दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.