विकासनगर, अक्टूबर 13 -- विगत छह माह से वेतन न मिलने से नाराज घर-घर कूड़ा उठान में लगे सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी की ओर से सुपरवाइजर को वेतन का चेक थमाने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली। वह पिछले तीन दिन से हड़ताल थे। कर्मचारियों ने कहा कि अगर समय से उनके खातों में वेतन नहीं आता तो वे फिर हड़ताल पर चले जाएंगे। दरअसल, सेलाकुई नगर पंचायत में घर-घर कूड़ा उठान में लगी जीरो वेस्ट कंपनी के 26 कर्मचारी तीन दिन पहले छह माह का वेतन न मिलने से हड़ताल पर चले गए थे। कूड़ा उठान न होने से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर लग गए थे। हालांकि रविवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने मुख्य मार्गों पर लगे कूड़े के ढ़ेरों को उठा लिया था। इसके बाद भी कई अन्य जगह कूड़े के ढ़ेर लगे थे। त्योहारी सीजन में कूड़ा उठान ठप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.