बिजनौर, जनवरी 15 -- बिजनौर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए गुरुवार को तहसील सदर सभागार में निराश्रित एवं पात्र व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में बिजनौर सांसद चंदन चौहान और एसडीएम सदर रितु रानी ने जरूरतमंदों को कंबल सौंपे और उन्हें ठंड से बचाव के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने कहा कि सर्दी के मौसम में गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों को कंबल, रजाई और गर्म कपड़े उपलब्ध कराने चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। उन्होंने प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों की सराहना भी की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, जितेंद्र राजपूत, नायब तहसीलदार फैसल कमर, रजिस्ट्रार कानूनगो मनमोहन देशबंधु, पवन कुमार, मुकेश चौधरी, इमरान मलिक, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.