गुड़गांव, जनवरी 13 -- गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों की वर्षों पुरानी परेशानी अब दूर होने जा रही है। वर्ष 2026 की स्वास्थ्य योजना के तहत सिविल हॉस्पिटल परिसर में 40 से 50 लोगों की क्षमता वाला विश्राम सदन बनाया जाएगा। इस योजना पर इसी वर्ष कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे इलाज के दौरान परिजनों को रात गुजारने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस अस्पताल में रोजाना हजारों लोग उपचार के लिए आते हैं तो वहीं खासतौर पर जो मरीज एडमिट होते हैं। उनके साथ आने वाले रिश्तेदारों को रहने में काफी परेशानी होती हैं। लेकिन उनकी परेशानी को जल्द ही हल किया जाएगा। फिलहाल अस्पताल में तीमारदारों के ठहरने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। मजबूरी में परिजनों को गलियारों, सीढ़ियों या खुले परिसर में रात बितानी पड़ती है। खासकर डिलीवरी, ...