रामपुर, मार्च 21 -- शत्रु संपत्ति से संबंधित अभिलेख खुर्द-बुर्द करने के मामले में आरोपी सपा नेता आजम खां की पत्नी एवं पूर्व सांसद डा. तजीन फात्मा, बेटे अदीब आजम और बहन निकहत अफलाक की स्थायी जमानत अदालत ने मंजूर कर ली है। गुरुवार को तीनों आरोपी सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश हुए। अभी तक ये तीनों अंतरिम जमानत पर थे। इस मामले में रिकॉर्ड रूम के सहायक अभिलेखपाल मोहम्मद फरीद की ओर से सिविल लाइंस थाने में नौ मई 2020 को दर्ज कराए गए केस में 19 फरवरी को आजम की पत्नी तजीन फात्मा, बड़े बेटे अदीब आजम और बहन निकहत अफलाक ने अदालत में आत्म समर्पण किया था। इसके साथ ही अंतरिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। कोर्ट ने तीनों को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया था। जिसके बाद रेगुलर बेल के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिस पर गुरुवार को सुनवाई हुई। बचाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.