कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर, संवाददाता। चमनगंज पुलिस ने शहर में घूम-घूमकर राहगीरों से मोबाइल की लूट और बाजारों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया। पुलिस टीम ने गैंग के दो सदस्यों को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे लूट और चोरी के मोबाइल बेचने जा रहे थे। पुलिस टीम ने आरोपितों के पास से सात मोबाइल फोन बरामद किए है। आरोपितों ने 31 दिसंबर को बजरिया थानाक्षेत्र में एक महिला का मोबाइल लूटा था। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को लाटूश रोड निवासी फौजिया खान हरसहाय कॉलेज के पास स्थित फैक्ट्री से काम करके लौट रही थीं। रास्ते में रामबाद चौराहा के पास स्कूटी सवार दो युवक उनका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। जिसके बाद बजरिया पुलिस मुकदमा दर्जकर लुटेरों की तलाश कर रही थी। इस बीच सोमवार सुबह करीब 11 बजे चमनगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.