रुडकी, अप्रैल 11 -- सड़क पर पैदल जा रहे मां बेटे को शुक्रवार के दिन टक्कर मारकर भाग रहे कार सवार की गाड़ी गड्ढे में गिरने से बाल बाल बच गई। पुलिस ने घायल राहगीरों को अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही कार चालक को हिरासत में ले लिया। क्षेत्र के नगला गांव निवासी उमा देवी अपने 10 वर्षीय बेटे रामू के साथ लाठरदेवा गांव में गई थी। वहां से कस्बे में जाने के लिए जब कोई सवारी नहीं मिली तो दोनों पैदल चल दिए। इस दौरान पीछे से आ रहे एक कार सवार ने दोनों को टक्कर मार दी। जिसमें वह दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। कार चालक अपनी जान बचाने के लिए कस्बे की ओर कार को भगा कर ले जा रहा था ऐसे में उसने कार से अपना नियंत्रण खो दिया और कार सड़क के पास बने एक गड्ढे में गिरने से बाल बाल बच गई। थानाध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि चालक को वाहन सहित थाने लाया गया है। घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.