महाराजगंज, फरवरी 11 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बरोहिया में रास्ते से हटने की बात को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक से मारपीट कर ली। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम बरोहिया निवासी अंसू चौधरी ने बताया है कि वह सोमवार शाम को सड़क से होकर कहीं जा रहा था। इस बीच कुछ लोगों ने रास्ता से हटने की बात को लेकर एक राय होकर उसे गाली देते हुए लाठी डंडा और पत्थर से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि युवक की तहरीर पर उमेश साहनी और तीन अन्य अज्ञात निवासी ग्राम खरचौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...