बांका, दिसम्बर 25 -- बांका, रवि वर्मा। जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित पर्यवेक्षण गृह रास्ते से भटके बच्चों को सही राह दिखा रपहा है। पर्यवेक्षण गृह का संचालन बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के अधीन जिला बाल संंरक्षण ईकाई द्वारा किया जा रहा है। पर्यवेक्षण गृह में किशोर न्याय अधिनियम 2015 के अनुसार ऐसे विधि विवादित बच्चे जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है एवं जिन पर किसी अपराध के किए जाने की सूचना दर्ज उन्हें रखा गया है। जिनके मामलों की सुनवाई पर्यवेक्षण गृह परिसर में ही संचालित किशोर न्याय परिषद द्वारा की जा रही है। यहां पर्यवेक्षण गृह शुरू हो जाने से अब स्थिानीय स्तर पर ही विधि-विवादित बच्चों को संरक्षण मिल रहा है। बांका में पर्यवेक्षण गृह की स्थापना से पहले इस जिले के विधि-विवादित बच्चों को भागलपुर रिमांड होम भेजा जाता था। जिनके सुन...