नोएडा, दिसम्बर 15 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के सदुल्लापुर गांव में रास्ते में खड़े दो दोस्तों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। एक टेंपो चालक और उसके साथी पर मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ईकोटेक तीन कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सादुल्लापुर गांव के रहने वाले पीड़ित सोनू की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सोनू ने पुलिस को बताया कि वह गांव के रास्ते पर अपने दोस्त के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहा था। इस बीच सामने से आ रहे एक टेंपो चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर दोनों के साथ मारपीट की। धक्का देकर नीचे गिरा दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.