अलीगढ़, मई 16 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद देहलीगेट थाना क्षेत्र के गूलर रोड पर रास्ते से टेंपो हटाने के विवाद में हमलावरों ने एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। आरोप है कि आरोपी गले से सोने की चेन और गल्ले से हजारों की नगदी लूट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। गूलर रोड निवासी सुमित विधार्थी बीते सात मई को घर से ऑफिस जा रहा था। रास्ते में टेंपो खड़ा था। सुमित ने टेंपो हटाने के लिए कहा तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि करीब एक घंटे बाद आरोपी पक्ष ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। हमलावरों ने ऑफिस में घुसकर लोहे की रॉड से मारपीट कर दी। अचेत होने पर हमलावर गले से सोने की चेन और गल्ले से पांच हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गगन गुप्ता, निशू चौधरी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.