शामली, जनवरी 9 -- रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत के चलते घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थाना भवन नगर के मोहल्ला हाफिज दोस्त घंटो वाला मंदिर के पास निवासी राजू पुत्र जगदीश एक किरयाना की दुकान पर मजदूरी करता है। गुरुवार की देर शाम दुकान से काम निपटा कर राजू अपने घर की ओर जा रहा था। जैसे ही दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर स्थित थाने के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने राजू को जोरदार टक्कर मार दी जिससे राजू उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते घायल राजू को हायर सेंटर रे...