अमरोहा, मार्च 15 -- अमरोहा। होली के दिन रास्ते से कुर्सी हटाने को लेकर हुए विवाद के बीच नशे में धुत युवकों ने किसान और उनके तीन साथियों के साथ मारपीट कर दी। बीच सड़क चारों को दौड़ाकर पीटा। बचाव में आए लोगों को भी नहीं बख्शा, उन पर भी हमला किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल बिगड़ते हालात संभाले। मामले में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया गया है। घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव रफातपुरा की है। यहां रहने वाले किसान सुनील सैनी शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे महेंद्र सिंह के साथ खेत पर जा रहे थे। जैसे ही यह लोग गजेंद्र सिंह के गोदाम के सामने पहुंचे तो यहां कुछ युवक सड़क पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान सुनील सैनी ने कुर्सी हटाने के लिए कहा तो नशे में धुत युवकों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.