लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 9 -- अपनी चाची के साथ दवा लेकर घर लौट रही आठ साल की बच्ची को गन्ने के खेत से निकला तेंदुआ खींच ले गया। चाची और आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाते पहुंचने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया। तेंदुए के हमले से बच्ची की मौत हो गई। उत्तर निघासन रेंज के रननगर गांव के रंजीत सिंह की आठ वर्षीया बेटी प्रीत कौर गुरुवार को अपनी चाची के साथ गांव से दो किलोमीटर दूर चौराहे पर डॉक्टर से दवा लेने गई थी। गुरवार दोपहर बाद दोनों वापस घर लौट रही थीं। रननगर गांव के पास गन्ने के खेतों के बीच से निकले चकरोड पर निकलते समय अचानक पास के गन्ने के एक खेत से निकला तेंदुआ प्रीत कौर को दबोचकर गन्ने के खेत में घसीटता हुआ खींच ले गया। प्रीत की चाची के शोर मचाने पर पास के खेतों में मौजूद लोग शोर मचाते खेत में घुसे तो तेंदुआ प्रीत कौर को छोड़कर भाग गया। लोग ब...