रामपुर, जुलाई 21 -- रंजिश के चलते कांवड़ लेने जा रहे युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। टांडा थाना क्षेत्र के गांव कुंडेसरा निवासी मोनू का गांव के ही आरिफ से क्रिकेट मैच को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखने लगे थे। आरोप है कि शुक्रवार को उसके गांव के लोग कांवड़ लेने जा रहे थे। वह भी उनके साथ जा रहा था। गाड़ी में सवार होने से पहले वह घर से बैग लेने के लिए गया था। इसी दौरान चार लोगों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरिफ, अजीम उर्फ बबलू, छुट्टन और शकीला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.