बिजनौर, फरवरी 4 -- कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रशासन जी जान से जुटा है, लेकिन गंगा खादर मार्ग पर अभी तक नजर नहीं पड़ी है। मार्ग पर कई मीटर तक गंदा पानी भरा है, जबकि इस मार्ग से हर वर्ष हजारों शिव भक्त गुजरकर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। कांवड़ यात्रा धीरे धीरे शुरू हो चुकी है। नेशनल हाईवे एनएच 34 नजीबाबाद मार्ग सहित प्रतिदिन हजारों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर उत्तराखंड के भोगपुर, भिक्कमपुर आदि गांवों से गुजरते हुए नांगल गंगा खादर के प्राचीन रास्ते से अपने घरों की ओर प्रस्थान करने वाले हैं, लेकिन इस वर्ष गंगा खादर के इस प्राचीन कांवड़ मार्ग पर गंगा नदी और गंगा मंदिर के मध्य पड़ने वाले पानी के बाहे में लगभग 100 की लंबाई तक बरसात और स्रोत का गंदा जल भरा है। जिससे मार्ग के दोनों ओर कीचड़ का साम्राज्य भी स्थापित है। हर वर्ष इस मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.