आरा, जनवरी 24 -- -चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शनिवार की सुबह हुआ हादसा -इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ दिया दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शनिवार की सुबह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत महिला सलेमपुर गांव निवासी स्व. राम उजैन सिंह की 51 वर्षीया पत्नी बिंदा देवी थीं। स्थानीय पंचायत समिति सदस्य गुड्डू यादव ने बताया कि बिंदा देवी का घर सड़क किनारे है। सड़क पर पहले से हाई टेंशन करंट प्रवाहित बिजली का तार टूट कर गिर पड़ा था। शनिवार की सुबह वह किसी काम के सिलसिले में अपने घर से बाहर निकली थी। उसी दौरान वह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गयी। इसके बाद परिजनों की ओर स...