आजमगढ़, अगस्त 8 -- जहानागंज। क्षेत्र के जिगरसंडी गांव में गुरुवार की रात करंट लगने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना के समय वे नलकूप पर सोने के लिए जा रहे थे। रास्ते गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गए। परिवार में घटना की सूचना मिलने पर कोहराम मच गया। जहानागंज थाना क्षेत्र के जिगरसंडी गांव के अमवा बस्ती निवासी 58 वर्षीय कतवारू राम घर पर रह कर खेती करते थे। उनके दामाद इस समय बीमार है और चंड़ीगढ़ में है। कतवारू राम की पत्नी सीता देवी दामाद के पास गई है। घर के बगल में उनका नलकूप है। गुरुवार की रात वे खाना खाने के बाद नलकूप पर सोने के लिए जा रहे थे। रात में बिजली का तार गिरा हुआ था, रात के अंधेरे में वे बिजली के तार के संपर्क में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद गांव का एक व्यक्ति जा रहा था। उसने गिरा हुआ देख कर घर पर जानकारी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.