गोरखपुर, मई 25 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के कुंजलगढ़ गांव में रास्ते में गाड़ी खड़ी कर रास्ता अवरूद्ध करने को लेकर दो परिवारों में जमकर लाठी, डंडे, ईंट पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों के 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कैम्पियरगंज के कुंजलगढ़ गांव निवासिनी उर्मिला देवी ने पुलिस को बताया कि तीन भाइयों के बंटवारे में रास्ता छोड़ा गया है। सड़क के किनारे मकान में रह रहे रमाकांत दो भाईयों के रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा कर अवरूद्ध कर देते हैं। कल रात करीब आठ बजे बाइक से आये और बाइक भी रास्ते में खड़ी कर दिये और मना करने पर आमादा फौजदारी हो गये। रमाकांत, इन्द्रावती, पूजा, कुमकुम व मनीष लाठी डंडा लेकर मारने लगे। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे ईंट पत्थर चले, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.