सीतामढ़ी, जुलाई 13 -- सुरसंड। थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव में शनिवार की रात आपसी विवाद के बाद हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की रविवार को इलाज के दौरान मुजफ्फरपुर में मौत हो गई। वह वार्ड-12 निवासी स्व.जब्बार साफी का पुत्र रजाउल्लाह साफी (35) था। शनिवार की रात रास्ते पर पानी गिराने के विवाद को लेकर दोनों सगे भाइयों की पत्नियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसमें रजाउल्लाह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि उसका बड़ा भाई फिरोज साफी भी चोटिल है। घटना के बाद ग्रामीणों व परिजनों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सुरसंड लाया गया। जहां चिकित्सकों ने फिरोज साफी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल रजाउल्लाह को बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.