फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 31 -- मोहम्मदाबाद । पंचम नगरिया गांव में शुक्रवार सुबह 11 बजे रास्ते पर निकलने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए l कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे लात घूंसे व ईंट पत्थर चले l मारपीट में एक पक्ष से अर्चना व सपना एवं शिव देवी तथा दूसरे पक्ष से प्रबल कुमार ,रिया घायल हो गए l घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है l एक पक्ष से अखिलेश की पत्नी तथा दूसरे पक्ष से प्रबल कुमार ने एक दूसरे के विरुद्ध थाने में प्रार्थना पत्र दिया है l प्रभारी निरीक्षक ने बताया िक दोनों पक्षों में मारपीट हुई है l इसमें कार्रवाई की जाएगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.