मुजफ्फरपुर, जून 27 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र की गुलाब पट्टी पंचायत के तेलिया छपरा गांव में गुरुवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर मां-बेटी पर रॉड से जानलेवा हमला किया गया। इसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। जख्मी 45 वर्षीया देवकली देवी और उसकी बेटी 21 वर्षीया रागनी कुमारी का सीएचसी में इलाज कराया गया। मामले में देवकली ने शुक्रवार को थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें पट्टीदार अर्जुन भगत और पासपत भगत को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपित उसकी बेटी की पिटाई कर रहे थे। वह बीच बचाव करने गई तो उसको भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। उसकी सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपित भाग निकले। थानाध्यक्ष सिकन्दर कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.