गंगापार, मार्च 19 -- रास्ते के विवाद में पांच आरोपियों ने महिला को गाली देते हुए पीटा। पीड़ित महिला को सीएचसी से इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया। महिला के तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ बलवा, गालीगलौज, मारपीट, तोड़फोड़ सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गाँव निवासिनी रन्नो देवी ने थाने में तहरीर दी कि रास्ते के विवाद में बुधवार को उनके पड़ोसी महेश ऊर्फ रामबाबू, अमरनाथ, श्रेया, रुचि और अर्चना ने उसे गालियाँ देते हुए मारा, जिससे चोटें आयी हैं। आरोपियों ने उनकी सीढ़ी कुएं में डाल दी और एक पेड़ भी उखाड़ दिया। तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.