गंगापार, नवम्बर 29 -- रास्ते के विवाद में चार आरोपियों ने पिता पुत्र को गालियाँ देते हुए बुरी तरह पीटा। पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के टिकरी गाँव निवासी राम निहाल ने थाने में तहरीर दी कि रास्ते के विवाद में गाँव के नागेश्वर, नागेंद्र, धर्मेंद्र और शैलेंद्र रास्ते में रोककर उसे पीटने लगे। शोरगुल सुनकर जब उनका बेटा पंकज कुमार बीच बचाव के लिए आया, तो आरोपियों ने बेटे को भी पीटा। तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...