प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के रहवई गांव निवासी सरजील बेग ने पुलिस को तहरीर दी। पांच अप्रैल को दोपहर बाद रास्ते के विवाद में कुछ लोग उसे लाठी डंडा से मारने पीटने लगे। उसके बड़े पापा लेहसान उल्ला बेग उसे बचाने आए तो उनको भी पीटकर घायल कर दिया गया। जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया गया। पीड़ित सरजील की तहरीर पर पुलिस ने मो. नावेद, मो. उमैद निवासी नूर मस्जिद गली कुंडा और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.