मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर गांवड़ी में रास्ते के विवाद में किसान को गोली मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने रविवार को तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर गांवड़ी में शराफत लियाकत और आशक पुत्रगण अख्तर अली नेRs. 50 हजार लेकर अब्दुल अज़ीज़ पुत्र चिंता निवासी पसियापुर पदार्थ को रास्ता दे दिया था। स्टांप पर पैसा वसूल करने के बाद समझौता लिखने के बाद रास्ते पर कब्जा करा दिया गया था, लेकिन लियाकत ,शराफत और आशक के परिवार के लोगों ने अब्दुल अजीज के साथ गाली गलौज करते हुए रविवार को गोली मारकर जान से मारने की धमकी दे डाली। जिस पर अब्दुल अजीज ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.